{"_id":"6a761f3b838cf6cf8b0ccd8d","slug":"school-bus-runs-over-5-year-old-girl-dies-on-the-spot-kasganj-news-c-175-1-agr1054-151833-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: स्कूल बस ने 5 साल की मासूम को कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: स्कूल बस ने 5 साल की मासूम को कुचला, मौके पर मौत
विज्ञापन
फोटो13कासगंज में पोस्टमार्टम गृह पर रोते बिलखते मृतक मासूम बालिका बेवी के परिजन । संवाद
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव लोधीपुर में शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस की लापरवाही ने पांच साल की मासूम की जान ले ली। मां के साथ जा रही मासूम बच्ची को स्कूली बस ने पीछे करते समय कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उग्र हो रहे ग्रामीणों को शांत कराया और आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया। लोधीपुर निवासी हरीबाबू की पांच वर्षीय पुत्री बेवी शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे अपनी मां राजवती के साथ शौच के लिए जा रही थी।
जैसे ही वे गांव स्थित चक्की के प्लांट के पास पहुंचे, तभी कासगंज की ओर से आई एक स्कूल बस के चालक ने बस को पीछे करना शुरू किया। इस दौरान बच्ची बस के पिछले पहिये के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण बदहवास हालत में मौके की ओर दौड़े। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई और ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस को कब्जे में ले लिया और आरोपी चालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
परिवार की सबसे बड़ी संतान थी बेवी, छाया मातम
मृतका के पिता हरीबाबू ने रोते हुए बताया कि उनके तीन बच्चों में बेवी सबसे बड़ी थी। आंखों के सामने बेटी की माैत को देख मां राजवती का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
बस की चपेट में ओन से बच्ची की मौत हुई है। परिजन की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। - दुर्गेश कुमार मिश्रा, सीओ सहावर