{"_id":"699b4d3bb56e03d3ef0e3198","slug":"satyaveer-got-married-after-the-marriage-of-his-three-younger-brothers-kasganj-news-c-175-1-kas1001-143819-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सत्यवीर की शादी तीनों छोटे भाइयों की शादी के बाद हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सत्यवीर की शादी तीनों छोटे भाइयों की शादी के बाद हुई
विज्ञापन
कासगंज। आर्थिक तंगी का सामना करने वाले सत्यवीर के जीवन में चुनौतियाें ने पीछा नहीं छोड़ा। सत्यवीर अपने भाइयों में सबसे बड़ा था, लेकिन उसकी शादी तीनों छोटे भाइयों की शादी के बाद हुई थी। सत्यवीर की शादी होने के बाद ही पिता और भाइयों के बीच अच्छा तालमेल नहीं रहा।
सत्यवीर के साढू नंद किशोर ने बताया कि चार भाइयों के बीच सत्यवीर बड़े थे। तीन अन्य भाइयों में सतीश, संतोष, देशराज उनसे छोटे थे। तीनों छोटे भाइयों की शादी सत्यवीर की शादी से पहले हो गई थी। उन्होंने बताया कि बाद में सत्यवीर की शादी रामश्री से हुई। यह शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी। इस शादी के बाद से ही सत्यवीर के परिवार में अनबन की स्थिति बन गई। परिवार के लोग नहीं चाहते थे कि सत्यवीर शादी करे क्योंकि शादी के बाद परिवार की संपत्ति पर उसका व उसके वारिसों का हक बन जाएगा। यह परिस्थितियां पारिवारिक विवाद की वजह बनी हुई थी। भाइयों में संपत्ति का बंटवारा हुआ। कुल 12 बीघा जमीन सत्यवीर के पिता नेम सिंह की थी। आपसी बंटवारे में 3-3 बीघा जमीन सभी भाइयों को दे दी गई जिस पर सभी अपनी खेती कर रहे थे।
पिता ने शुरू कर दी थी सत्यवीर की जमीन पर खेती
कासगंज। सत्यवीर के हिस्से के खेत पर पिता नेम सिंह ने खेती करना शुरू कर दिया था। पिछले वर्ष अक्तूबर माह में पिता ने सत्यवीर के खेत में फसल बो दी। इस पर सत्यवीर ने पिता से शिकायत भी की, लेकिन पिता ने अपने खर्चे पानी का वास्ता दिया। इस बात से सत्यवीर आहत था। सत्यवीर के चाचा ससुर हरपाल ने बताया कि ऐसी परिस्थितियां सत्यवीर को तनाव दे रहीं थीं। उसके पिता और भाई सत्यवीर को सहयोग नहीं करते थे जबकि अन्य भाइयों की मदद करते थे।