फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Sanyukt Shramik Kisan Morcha's sit-in protest ended on the fourth day.

Kasganj News: चौथे दिन समाप्त हुआ संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा का धरना

Wed, 19 Aug 2026 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
मोहनपुरा। संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के बैनर तले चल रहा धरना चौथे दिन समाप्त हो गया। केंद्र सरकार की ओर से 4 सितंबर को किसानों के साथ उच्चस्तरीय बैठक का लिखित प्रस्ताव मिलने और संयुक्त किसान मोर्चा की सहमति के बाद आंदोलन को फिलहाल स्थगित किया गया है। इसके साथ ही 20 अगस्त को प्रस्तावित देशव्यापी रोष मार्च और पुतला दहन कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव अफजलपुर में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र लोधी, उनकी पत्नी और बच्चे अनशन पर बैठे थे। वरिष्ठ महिला किसानों ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। 4 सितंबर तक किसान बचाओ पदयात्रा भी स्थगित रहेगी। संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के संस्थापक जितेंद्र शर्मा ने कहा कि कहा कि यह किसानों की एकता की जीत है।
विज्ञापन

इस मौके पर कुलदीप कुमार, विशाल कुमार, जितेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, महेंद्र सिंह तथा सुख देवी, मिथलेश देवी, शशि प्रभा, चंद्र प्रभा, खिलेश देवी, सर्वे देवी, कांटा देवी, ज्ञानदेवी, मोहश्री, हेमलता देवी, शेष लता देवी और अंगूरी देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed