फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Sanitation workers' strike ends on the third day.

Kasganj News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन समाप्त

Wed, 22 Jul 2026 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike ends on the third day.
फोटो33नगर पालिका के ईओ कार्यालय में स्थानीय निकास सफाई मजदूर संघ के पदा​धिकारियों से वार्ता क
कासगंज। नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रही हड़ताल बुधवार को प्रशासन और स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के बीच हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गई। बैठक में वेतन भुगतान, बढ़ी हुई मजदूरी के एरियर, महिला सफाई कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति, ईपीएफ भुगतान समेत कई मांगों पर सहमति बनी।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सोनू भंडारी के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी सोमवार से नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठे थे। बुधवार को सदर एसडीएम एसएन त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी विवेक त्रिपाठी तथा सदर तहसीलदार बलवंत उपाध्याय ने ईओ कार्यालय में संघ पदाधिकारियों के साथ बातचीत की।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि जून 2026 का मानदेय कर्मचारियों को 31 जुलाई तक भुगतान करा दिया जाएगा। साथ ही बढ़ी हुई मजदूरी और वेतनमान के अनुरूप एरियर का भुगतान आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सफाई कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति के संबंध में भी सहमति बनी। निर्णय लिया गया कि छह महिला सफाई कर्मचारियों को 1 अगस्त से दोबारा कार्य पर रखा जाएगा। वहीं, पूर्व एवं वर्तमान ठेकेदारों द्वारा ईपीएफ जमा न करने के मामले में संबंधित ठेकेदारों को अंतिम नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। भुगतान न होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा हड़ताल में शामिल कर्मचारियों के वेतन से किसी प्रकार की कटौती नहीं किए जाने पर भी सहमति बनी। सदर एसडीएम एसएन त्रिपाठी ने बताया कि वार्ता सकारात्मक रही और कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई। इस दौरान मुकेश वाल्मीकि, रामखिलाड़ी वाल्मीकि, मुकेश कुमार, आकाश, सुखराम समेत स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed