फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Sanitation worker missing, heaps of filth in the village; villagers demand cleanup.

Kasganj News: सफाईकर्मी गायब, गांव में गंदगी का अंबार, ग्रामीणों ने की सफाई की मांग

Sun, 19 Jul 2026 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Sanitation worker missing, heaps of filth in the village; villagers demand cleanup.
फोटो 19- ग्राम पंचायत हुमायूंपुर में सड़क पर कीचड़ व जलभराव । स्रोत संवाद
सोरोंजी। विकासखंड की ग्राम पंचायत हुमायूंपुर और जगवंतपुर में पिछले 20 दिनों से सफाई न होने के कारण जगह-जगह गंदगी का ढेर लग गया हैं। इससे ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है और हालात बहुत बदतर हो चुके हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण रामनिवास और चौब सिंह का आरोप है कि गांव में तैनात सफाईकर्मी 27 जून से लगातार अपनी ड्यूटी से गायब है। सफाई न होने से गांव की नालियां पूरी तरह बंद हो चुकी हैं और उनका गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।
विज्ञापन

चारों तरफ फैली गंदगी और जमा पानी के कारण मच्छरों का आतंक बहुत बढ़ गया है। इससे इलाके में मलेरिया, डेंगू और टाइफाइड जैसी खतरनाक बीमारियों के फैलने का डर लगातार बना हुआ है। ग्रामीण क्षेमेंद्र शर्मा, बनवारी लाल, प्रेमशंकर और सुनील ने गांव में तुरंत सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में ग्राम प्रधान मनोज शर्मा ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत का सफाईकर्मी पिछले 20 दिनों से बिना कोई सूचना दिए अनुपस्थित चल रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस पूरी समस्या की जानकारी दे दी है।

फोटो 19- ग्राम पंचायत हुमायूंपुर में सड़क पर कीचड़ व जलभराव । स्रोत संवाद

फोटो 19- ग्राम पंचायत हुमायूंपुर में सड़क पर कीचड़ व जलभराव । स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed