फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Salary of ADO will be stopped in negligence in kasganj

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा: लापरवाही में फंसे एडीओ...डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण, वेतन पर भी लगाई रोक

Sat, 20 Sep 2025 09:47 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 20 Sep 2025 09:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर कासगंज के पंचायती राज विभाग की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। इससे प्रदेश में जिले को डी रैंक और 72वीं श्रेणी में रखा गया था। इस पर अब सख्ती शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Salary of ADO will be stopped in negligence in kasganj
कासगंज कलेक्ट्रेट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज में जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कामकाज में लापरवाही बरतने पर सहावर, पटियाली एवं अमांपुर के सहायक विकास अधिकारी पंचायत (एडीओ) से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही अगले आदेश तक सभी के वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


पिछले दिनों हुई मंडलीय समीक्षा में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर पंचायती राज विभाग की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। इससे प्रदेश में जिले को डी रैंक और 72वीं श्रेणी में रखा गया। अलीगढ़ के आयुक्त ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी कासगंज को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बताया कि पांचवें राज्य वित्त आयोग ग्राम पंचायत योजना में व्यापक गति नहीं होने के कारण कार्य पिछड़ गए और इसके लिए लापरवाही एवं शिथिल पर्यवेक्षण को जिम्मेदार माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं होने से जनपद की छवि धूमिल हुई है। इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है एवं वेतन आहरण पर रोक लगाई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि यदि कार्य संतोषजनक रूप से नहीं किए गए तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई भी जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed