फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Sagarpur-Raipur Patna road will be repaired, 1.16 crore rupees will be spent on the construction of the road.

Kasganj News: सागरपुर-रायपुर पटना मार्ग होगा दुरुस्त, 1.16 करोड़ बनेगी सड़क

Mon, 08 Dec 2025 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र में सागरपुर-रायपुर पटना मार्ग के निर्माण को शासन से स्वीकृति मिल गई है। करीब 1.16 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इस कच्ची सड़क को पक्का बनाएगा। सड़क बनने के बाद ग्रामीणों को आवाजाही में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सागरपुर से रायपुर पटना जाने वाला मार्ग लंबे समय से कच्चा और जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीण वीरेंद्र सिंह और वीके राजपूत ने बताया कि सड़क खराब होने से वाहनों का आवागमन जोखिमपूर्ण हो गया था। कई बार जनप्रतिनिधियों और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग पर पीडब्ल्यूडी ने 1.16 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से सड़क निर्माण की मांग उठाई गई थी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed