{"_id":"699b4a365d738ca5fa05e331","slug":"ruckus-over-chowmein-bride-refuses-to-marry-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-143854-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: चाऊमीन को लेकर बवाल, दुल्हन ने ठुकराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: चाऊमीन को लेकर बवाल, दुल्हन ने ठुकराई शादी
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब चाऊमीन को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और अंततः दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। थाने में राजीनामा के बाद बरात बिना दुल्हन के लौट गई।
नगर के कैनाल रोड स्थित श्रीराम गेस्ट हाउस में नगला मानसिंह थाना दरियागंज निवासी मलिक सिंह अपनी पुत्री की शादी के लिए पहुंचे थे। विवाह थाना सिढपुरा क्षेत्र के गांव बिचौला निवासी स्वर्गीय शिवशंकर के पुत्र से तय हुआ था। बारात धूमधाम से गंजडुंडवारा पहुंची, स्वागत और घुड़चढ़ी की रस्में पूरी हुईं।
गेस्ट हाउस में दोनों पक्षों के लिए भोजन की व्यवस्था थी। इसी दौरान चाऊमीन को लेकर बारातियों और घरातियों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने तूल पकड़ लिया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
इसी बात से आहत दुल्हन ने नाराजगी जताते हुए शादी से इंकार कर दिया और कहा कि जो अभी साथ छोड़ सकता है, वह आगे क्या साथ देगा। थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।