फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Roadways to pick up pace; drivers to be recruited every month now.

Kasganj News: रोडवेज को मिलेगी रफ्तार, अब हर माह होगी चालकों की भर्ती

Sat, 04 Jul 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 04 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। रोडवेज बसों का संचालन अब चालक संकट की वजह से प्रभावित नहीं होगा। लंबे समय से चालकों की कमी से जूझ रही रोडवेज डिपो में अब हर माह संविदा आधार पर चालकों की भर्ती की जाएगी। नई व्यवस्था से खाली पदों को तेजी से भरा जा सकेगा। इससे बस संचालन को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

डिपो के बेड़े में कुल 107 बसें संचालित हैं, जिन पर 147 चालक कार्यरत बताए जा रहे हैं। इनमें से कुछ चालक बिना सूचना के अनुपस्थित भी चल रहे हैं, जिससे कई बार बस संचालन प्रभावित होता है और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। चालकों की कमी के कारण कई रूटों पर बसों का संचालन समय पर नहीं हो पाता। अब विभाग ने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रत्येक माह संविदा चालक भर्ती करने का निर्णय लिया है। इससे डिपो को नियमित रूप से आवश्यकतानुसार चालक उपलब्ध होते रहेंगे। अधिकारियों का मानना है कि इस व्यवस्था से बस संचालन अधिक सुचारु होगा, कर्मचारियों पर कार्यभार कम होगा और यात्रियों को समय पर परिवहन सुविधा मिल सकेगी। साथ ही परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


वर्जन:
डिपो में चालकों की कमी को दूर करने के लिए प्रत्येक माह संविदा आधार पर भर्ती की जाएगी। इससे बस संचालन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। चालक भर्ती के लिए अभ्यर्थी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। - नीरज कुमार, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed