{"_id":"6a947018694bb5677904cb83","slug":"roads-in-bad-condition-due-to-waterlogging-and-mud-kasganj-news-c-175-1-kas1001-152999-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: जलभराव और कीचड़ से रास्ते बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: जलभराव और कीचड़ से रास्ते बदहाल
विज्ञापन
फोटो29गंजडुंडवारा के गांव बरौना में पानी की निकासी न होने से सड़क पर भरा गंदा पानी। संवाद
कासगंज। बारिश के बाद हुए जलभराव ने कई गांवों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुख्य मार्गों पर भरे गंदे पानी और कीचड़ के कारण सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है। पंचायती राज विभाग से लगातार शिकायतों के बावजूद जल निकासी के कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं जिससे ग्रामीण विषम हालातों में आवागमन करने को मजबूर हैं।
रामपुर में बच्चों की राह हुई दुश्वार
मोहनपुरा। ग्राम पंचायत कांतौर के गांव रामपुर में संपर्क मार्ग पानी और कीचड़ से अटे पड़े हैं। स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है जो रोज फिसलकर गिरने से चोटिल हो रहे हैं और उनके बस्ते-कपड़े भीग जाते हैं। गांव के अंदर की गलियों में भी कीचड़ जमा है। ग्रामीणों ने अपने निजी खर्चे पर गली में मिट्टी डलवाई है ताकि जलभराव से कुछ राहत मिल सके। गंदे पानी से पनप रहे मच्छरों के कारण संक्रामक रोगों का खतरा मंडरा रहा है। गनेश सिंह, टीकम सिंह, कुमर बहादुर, मोहर सिंह, प्रेम सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, महिपाल सिंह, अशोक कुमार, बिजेंद्र सिंह समेत कई ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
बरौना-बरी बगवास मार्ग की बदहाली
गंजडुंडवारा। बरौना से बरी बगवास जाने वाला करीब 3 किलोमीटर लंबा मार्ग पिछले पांच वर्षों से जलभराव की चपेट में है। यहां सामान्य दिनों में भी जलभराव रहता है जबकि बारिश के बाद हालात और बदतर हो गए हैं। इससे वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी अब्दुल हफीज गांधी ने बताया कि ग्रामीण मार्ग होने के कारण इसकी अनदेखी की जा रही है। स्कूल आने-जाने वाले शिक्षकों और विद्यार्थियों को गंदे पानी व कीचड़ के बीच से गुजरना पड़ता है। साथ ही ठहरे पानी से संक्रामक रोगों का खतरा भी बढ़ गया है। जल निकासी की व्यवस्था कराकर सड़क निर्माण करवाना चाहिए। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
तालाब में तब्दील हुई मनिकापुर की सड़क
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र में मानपुर नगरिया के समीप स्थित गांव मनिकापुर में पिछले तीन वर्षों से मुख्य सड़क पर 300 मीटर तक पानी भरा रहने से वह तालाब में तब्दील हो गई है। इस रास्ते सेनगरिया, चंदवा, हसनपुर, गढि़या हिमोली, बाजनगर, मुजफ्फरनगर, मंगदपुर,भीकमपुर, शहबाजपुर, गढ़ी रामपुर, सहित कई गांवों के लोग गुजरते हैं। प्रवीन यादव और भगवान दास ने बताया कि जनप्रतिनिधियों को कई बार बताने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। जलभराव के कारण ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं आम हो चुकी हैं और स्कूली छात्र-छात्राएं आए दिन चोटिल हो रहे हैं। लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन-
जलभराव की समस्या का समाधान कराया जा रहा है। पंचायत विभाग को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। मच्छरों की रोकथाम के लिए दवाई का छिड़काव भी किया जा रहा है। - वीरेंद्र सिंह, सीडीओ