फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Road construction started from Badhari Khurd to Neevri

Kasganj News: बधारी खुर्द से नींवरी तक सड़क निर्माण शुरू

Sat, 17 Jan 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 17 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Road construction started from Badhari Khurd to Neevri
फोटो21बधारी खुर्द से नींवरी जाने वाले सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर नारियल तोड़त अमांपुर वि
कासगंज। अमांपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गांव बधारी खुर्द से नींवरी तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने विधिवत पूजन कर किया। यह लोक निर्माण विभाग 80 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कराएगा।
विज्ञापन

बधारी खुर्द से नींवरी को जोड़ने वाली सड़क काफी समय से जर्जर थी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण मेहताब ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर प्रस्ताव शासन को भेजा गया, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

सड़क निर्माण पर लगभग 80 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके बनने से बधारी खुर्द और नींवरी गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed