{"_id":"6af20eda18e649b24e02734e","slug":"relief-for-passengers-during-diwali-and-chhath-additional-coach-to-be-attached-to-the-utraan-lalkuan-special-train-kasganj-news-c-175-1-agr1054-156904-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: दीवाली और छठ पर यात्रियों को राहत, उत्राण-लालकुआं विशेष ट्रेन में लगेगा अतिरिक्त कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: दीवाली और छठ पर यात्रियों को राहत, उत्राण-लालकुआं विशेष ट्रेन में लगेगा अतिरिक्त कोच
विज्ञापन
कासगंज। दीवाली पर्व के बाद और छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने उत्राण-लालकुआं विशेष ट्रेन में शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे त्योहार के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हो सकेंगी।
पूर्वेात्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार की ओर से जारी प्रेसनोट के अनुसार, ट्रेन संख्या 09129 उत्राण-लालकुआं स्पेशल ट्रेन में 12 नवंबर से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। वहीं, ट्रेन संख्या 09130 लालकुआं-उत्राण स्पेशल ट्रेन में 13 नवंबर से यह सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि दिवाली पर्व और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त कोच लगने से यात्रियों को सफर में सुविधा मिलेगी और शयनयान श्रेणी में अधिक बर्थ उपलब्ध हो सकेंगी। संवाद