{"_id":"69f8eca14d719b118f06ce74","slug":"rain-became-time-3-including-innocent-brother-and-sister-died-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-147169-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश बनी काल : मासूम भाई-बहन सहित 3 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश बनी काल : मासूम भाई-बहन सहित 3 की मौत
Tue, 05 May 2026 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 05 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो10मृतक मासूम बालक अभिराज का फाइल फोटो।
कासगंज। जिले में आई आंधी, बारिश व ओलावृष्टि ने काफी तबाही मचाई। गंजडुंडवारा में लिंटर गिरने से मलबे के नीचे दबने से मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। जबकि माता-पिता और उनकी एक बहन घायल है। अमांपुर में दीवार गिरने से वृद्धा की मौत हो गई, हादसे में उनके भाई घायल हैं। जबकि सिढ़पुरा में पेड़ गिरने से भैंस मर गई है।
सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र स्थित घबरा गांव में तड़के करीब 4:30 बजे तेज बारिश के बीच जितेश कुमार के मकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय घर के अंदर परिवार के पांच सदस्य मौजूद थे, जो मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद जितेश कुमार, बहन बबीता, पत्नी नीलम, पुत्र अविनाश (6 माह) और बेटी सोनाली (5 साल) को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान सोनाली और अविनाश की मौत हो गई।
इस घटना से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। जितेश कुमार और उनकी पत्नी का इलाज बरेली में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल बबीता को अलीगढ़ रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
उधर, अमांपुर क्षेत्र के शेरपुर गांव में दीवार गिरने से 75 वर्षीय वृद्धा बादामश्री की मौत हो गई, जबकि उनके भाई सुनहरी (60) घायल हो गए। सिढ़पुरा के हीरापुर साहिस्ता में बिजली गिरने से रचित की भैंस मर गई। भैंस पेड़ के नीचे बंधी हुई थी। लेखपाल अशोक कुमार वर्मा व पशुचिकित्साधिकारी ब्रजकिशोर उपाध्याय भी पहुंचे।
तेज आंधी के चलते जिलेभर में भारी नुकसान हुआ। 200 से अधिक पेड़ और बिजली के पोल टूटकर गिर गए, जिससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं बड़ी संख्या में टीन शेड उड़ने से लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा।