फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Railway ticket distributor assaulted, two accused arrested

Kasganj News: रेलवे टिकट वितरक से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Mar 2026 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 21 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह दो लोगों का टिकट वितरक से कायमगंज की टिकट खरीदने पर विवाद हो गया। मामले में पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गांव हथौड़ावन निवासी प्रशांत सिंह पटियाली रेलवे स्टेशन पर टिकट वितरक के पद पर तैनात हैं। उनकी ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9:30 बजे विकास और आकाश निवासी स्वरूप नगर पटियाली स्टेशन पर आए और कायमगंज जाने के लिए टिकट मांगने लगे। उनका आरोप है कि उनसे कायमगंज की टिकट के 105 रुपये मांगने पर वह उन्हें 100 रुपये देने लगे। प्रशांत ने उनसे पूरे रुपये मांगे तो वह रुपये देने के बजाए झगड़ने लगे। बात बढ़ने पर दोनों ने उनसे मारपीट कर दी। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। जीआरपी थानाध्यक्ष दीपक त्रिवेदी ने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर पटियाली एसडीएम न्यायालय में पेश किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed