फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Prithviraj Chauhan was rich in glorious history and indomitable bravery.

Kasganj News: गौरवशाली इतिहास और अदम्य वीरता के धनी थे पृथ्वीराज चौहान

Sat, 16 May 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 16 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा शनिवार को नदरई गेट ऑफिसर्स कॉलोनी कैंप कार्यालय पर वीर शिरोमणि हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती धूमधाम और गर्व के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों, युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शुभारंभ युवा मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह पुंडीर एडवोकेट, राजेश सिसोदिया और युवा जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह पुंढ़ीर ने किया। युवा मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह पुंढ़ीर ने सम्राट के गौरवशाली इतिहास और अदम्य वीरता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान ने मात्र 14 वर्ष की आयु में दिल्ली की सत्ता संभाली और मातृभूमि की रक्षा के लिए 16 बार विदेशी आक्रांता मोहम्मद गोरी को परास्त किया। इस मौके पर उदय प्रताप चौहान, रोरन सिंह पुंढ़ीर, अभिनव कुमार सिंह, मोनू चौहान, अखिल सोलंकी, रवि राघव, मोनू चौहान, जितेंद्र पुंढ़ीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज और राष्ट्र हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed