{"_id":"66603cabc6cbd4c1de0bf710","slug":"pregnant-woman-died-due-to-deterioration-in-her-condition-during-delivery-in-kasganj-family-created-ruckus-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रसव के दौरान बिगड़ी प्रसूता की हालत, कुछ ही समय में तोड़ दिया दम; घरवालों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रसव के दौरान बिगड़ी प्रसूता की हालत, कुछ ही समय में तोड़ दिया दम; घरवालों ने किया हंगामा
Wed, 05 Jun 2024 04:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:40 PM IST
सार
कासगंज में प्रसव के दौरान प्रसूता की हालत बिगड़ गई। हायर सेंटर ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। घरवालों ने अस्पताल में हंगामा किया।
विज्ञापन
प्रसूता की मौत के हंगामा करते घर व गांव के लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश कासगंज में बुधवार को निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान प्रसूता की हालत बिगड़ गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। आगरा के हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में प्रसूता ने दम तोड़ दिया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन शव लेकर निजी अस्पताल पहुंच गए। वहां पर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने डॉक्टर व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामा देख डॉक्टर व स्टाफ अस्पताल से भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन