{"_id":"6972709111df3a2a1d0e1737","slug":"pre-board-easy-question-papers-are-increasing-confidence-among-students-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-142517-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री-बोर्ड : आसान प्रश्नपत्रों से छात्रों में बढ़ रहा आत्मविश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री-बोर्ड : आसान प्रश्नपत्रों से छात्रों में बढ़ रहा आत्मविश्वास
Fri, 23 Jan 2026 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में यूपी बोर्ड की प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराई जा रही हैं। बृहस्पतिवार को इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में आसान प्रश्नपत्र आने से विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ा।
विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में व्याकरण में वाक्यों से संबंधित कई प्रश्न रहे। इसके अलावा पत्र-लेखन, आई लव माई इंडिया, प्लेजर ऑफ रीडिंग बुक, साइंस इन द सर्विस ऑफ मैन काइंड पर ऑर्टिकल लिखने के लिए आया। इन प्रश्नों के माध्यम से छात्रों की भाषा पर पकड़ और व्याकरण की समझ का मूल्यांकन किया जा सकेगा। परीक्षा में प्रोजेक्ट, कविता और सप्लीमेंट्री रीडर से भी प्रश्न पूछे गए जो सरल रहे।