फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Pradhans were made administrators for six months

Kasganj News: प्रधानों को छह माह के लिए बनाया गया प्रशासक

Mon, 25 May 2026 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Pradhans were made administrators for six months
फोटो16कासगंज की ग्राम पंचायत मजराजात में बना पंचायत सचिवालय । संवाद - फोटो : थाना रजावली पुलिस की गिरफ्त में पक्षियों के शिकारी। स्रोतः पुलिस
कासगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव न होने के कारण सरकार ने ग्राम प्रधानों को ही छह माह के लिए ग्राम पंचायत में प्रशासक बनाने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी को प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रधान ग्राम पंचायत में प्रशासक के रूप में सामान्य कार्यों का निर्वहन करेंगे, लेकिन कोई नीति विषयक निर्णय नहीं ले सकेंगे। विशेष परिस्थिति में नीति विषयक निर्णय संबंधी प्रस्ताव जिला पंचायती राज अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर स्वीकृति प्राप्त की जाएगी।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो रहा है। इस कारण पंचायतों में भुगतान और विकास कार्यों को लेकर तेजी देखी गई। पिछले एक माह के दौरान जिले की ग्राम पंचायतों के खातों से करीब 14 करोड़ 20 लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई है।
विज्ञापन


जिले की सात विकास खंड में 423 ग्राम पंचायतें हैं। प्रधानों ने बीते दिनों में पंचायत निधि से विभिन्न विकास कार्यों के भुगतान कराने में तेजी दिखाई। पंचायतों में कराए गए इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण, सफाई कार्य, स्ट्रीट लाइट, हैंडपंप मरम्मत और अन्य विकास कार्यों से जुड़े भुगतान किए गए। कई ग्राम पंचायतों में पहले से स्वीकृत कार्यों के बिल लंबे समय से लंबित थे। एक माह में करीब 14,20,49,014 रुपये की धनराशि इन पंचायतों के खातों से खर्च हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया ने बताया कि पंचायतों के खर्च और भुगतान की निगरानी की जा रही है। किसी भी अनियमितता की शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

----
प्रधानों की बात
-ग्राम पंचायत का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो रहा है। पंचायत चुनाव न होने के कारण छह माह तक ग्राम पंचायत में प्रधानों की प्रशासक के तौर पर नियुक्ति का फैसला बेहतर है। इससे विकास कार्य बाधित नहीं होंगे। -राज कुमार प्रधान ढिलावली।

-ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्य के भुगतान अभी शेष रह गए थे। अब प्रधानों को ही पंचायत में प्रशासक बनाए जाने से संचालन सही से हो सकेगा। - ब्रज किशोर कुशवाह , प्रधान प्रतिनिधि ग्राम पंचायत मजराजात कासगंज।




विकास खंड - ग्राम पंचायत - खर्च की गई धनराशि

अमांपुर - 62 - 15333351
गंजडुंडवारा - 57 - 21308934

कासगंज - 77 - 23681894
पटियाली - 46 - 17659008

सहावर - 50 - 14401117
सिढ़पुरा- 57 - 21370323

सोरोंजी - 74 - 28294386
-----------------------------------------
वर्जन
ग्राम प्रधानों का कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया, बल्कि छह माह तक उन्हें प्रशासक नियुक्ति किया जाएगा। इस दौरान वह सामान्य कार्य कर सकेंगे। -प्रणय सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed