{"_id":"6a11ef5d7bdb2ba5d0054536","slug":"power-crisis-deepens-crops-dry-up-kasganj-news-c-175-1-agr1054-148102-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बिजली संकट गहराया, सूख रहीं फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बिजली संकट गहराया, सूख रहीं फसलें
Sat, 23 May 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 23 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो01गंजडुंडवारा के गांव समसपुर में सिंचाई न होने सूखी मक्का की फसल । संवाद
कासगंज। भीषण गर्मी में बिजली की बढ़ती खपत ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। कहीं कम वोल्टेज तो कहीं अघोषित कटौती ने गर्मी की तल्खी को बढ़ा दिया है। भरपूर बिजली नहीं मिल पाने के कारण फसलें भी प्रभावित होने लगी हैं। सिंचाई नहीं हो पा रही है। इससे खेत में तैयार खड़ी मक्का की फसल सूखने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में दिन और रात मिलाकर मुश्किल से आठ घंटे बिजली मिल रही है।
गर्मी बढ़ने के बाद जिले में बिजली की आंख-मिचौली लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। दिन में कई बार ट्रिपिंग होने से पंखे और कूलर बंद हो जाते हैं। इससे लोग भीषण गर्मी में बेहाल हो रहे हैं। रात के समय बिजली कटौती से लोगों की नींद भी प्रभावित हो रही है। बिजली कटौती होने से इनवर्टर भी जवाब दे जाते हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज के कारण समय पर ट्यूबवेल संचालित हो पा रहे हैं। इससे किसानों को फसलों की सिंचाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। बंबों में पानी न आने के पर उनकी चिंता और बढ़ गई है। इससे मक्का समेत अन्य फसलें सूखने लगी हैं। किसान पंपसेट के सहारे खेतों की सिंचाई कर रहे हैं। गांव भीकमपुर निवासी किसान संजय कुमार ने बताया कि गांव में मात्र चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उनकी फसलों को नुकसान पहुंचने से हानि होगी। उन्होंने विद्युत निगम से मांग की कि नियमित और पर्याप्त बिजली आपूर्ति गांवों में दी जाए। इससे गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके और किसानों की फसलें बचाई जा सकें।
विज्ञापन
-- --
लोगों की बात:
-कस्बा में बार-बार बिजली ट्रिपिंग करती है। दिन में मात्र चार घंटे ही बिजली मिल पाती है। लाइट गुल हो जाने पर घर में इनवर्टर भी जवाब दे जाते हैं। इससे काफी परेशानी होती है। वीरपाल यादव,कस्बा अमांपुर
- ग्रामीण इलाकें में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या है। मेरे 20 बीघा खेत में मक्का की फसल तैयार है। बिजली न आने से समय पर सिंचाई नहीं हो पा रही है। इससे मक्का की फसल सूख रही है। समस्या का समाधान कराया जाए-शमीम ,किसान निवासी समसपुर,गंजडुंडवारा
- नो बीघा के खेत में मक्का की फसल बोई है। समय पर बिजली न मिलने से फसल सूख रही है। बंबा में भी पानी नही आ रहा है। इससे फसलों की सिंचाई समय पर नहीं हो पा रही है। -राजेश कुमार ,किसान निवासी समसपुर गंजडुंडवारा।
-गांव में समय पर बिजली न मिलने से परेशानी हो रही है। बनूपुरा माइनर में भी एक माह पहले पानी आया था। फसलों की समय पर सिंचाई न होने से 2 बीघा मक्का की फसल सूख रही है। केशव देव, किसान निवासी बनुपूरा अमांपुर ।
-- -- -
वर्जन
-गर्मी में तापमान बढ़ने से ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। रात के समय लोड़ अधिक बढ़ रहा है। क्षेत्र में बिजली चोरी को रोकने के लिए चेकिंग की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए ट्रांसमिशन से वार्ता की जा रही है। - पीयूष कुमार, अधिशाषी अभियंता ग्रामीण।
-- --
पचपोखरा और बनूपुरा बंबा पड़े है सूखे
कासगंज। एक ओर जहां किसानों को पर्याप्त बिजली न मिलने से परेशानी हो रही है। वहीं गंजडुंडवारा क्षेत्र में पचपोखरा और अमांपुर के बनूपुरा बंबा में पानी न आने से लोगों को दिक्कतें हो रही है। ग्रामीण जगदीश ने बताया कि पचपोखरा बंबा से गांव राम छितौनी,पचपोखरा,मऊ,देवी नगला,समसपुर सहित अन्य गांवों के लोगों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी मिलता है। वहीं अमांपुर के बनूपुरा बंबा से गांव बनूपुरा ,हरथरा, शेखपुर, हुंडा,भरतपुर, डेंगरी, चोपारा, जखा सहित अन्य गांवों के लोग इस पानी से फसलों की सिंचाई करते हैं। बीते एक माह से इन बंबों में पानी नहीं आ रहा है। संवाद