{"_id":"6a1490fed237cc16fa0e502b","slug":"police-found-the-girl-who-left-home-in-anger-kasganj-news-c-175-1-kas1003-148239-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: घर से नाराज होकर गई बालिका को पुलिस ने ढूंढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: घर से नाराज होकर गई बालिका को पुलिस ने ढूंढ़ा
विज्ञापन
सहावर। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को एक 9 वर्षीय लापता बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बालिका को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया। बच्ची को सही-सलामत देखकर माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।
पटियाली थाना क्षेत्र के गांव मझोला निवासी शाकिर शेख की पुत्री नन्नी उर्फ सोफिया सोमवार सुबह लापता हो गई थी। वह घर से नाराज होकर निकली थी। परिजन ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
सहावर पुलिस को गश्त के दौरान दोपहर में एक बच्ची लावारिस हालत में घूमती मिली। यह बच्ची एटा रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के पास थी। पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने अपना नाम सोफिया बताया। उसने बताया कि वह पटियाली में रहती है।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने बच्ची के पिता शाकिर शेख और मां नगीना से संपर्क किया। उन्हें कोतवाली बुलाया गया। थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिजन के कोतवाली पहुंचने पर पुलिस ने सोफिया को सुरक्षित उनके हवाले कर दिया।