फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Police arrested ten people who were forcibly converting villagers in Kasganj

UP: गांव में गुपचुप तरीके से चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल... फिर पहुंची पुलिस, 10 धरे गए; यह था प्लान

Wed, 22 Nov 2023 07:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Nov 2023 07:01 PM IST
सार

कासगंज के एक गांव में गुपचुप तरीके से धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा था। फिर पुलिस पहुंची और 10 आरोपियों  को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police arrested ten people who were forcibly converting villagers in Kasganj
पटियाली पुलिस द्वारा पकड़े गए धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में सरकारी नौकरी का लालच देकर कुछ ग्रामीणों का जबरन धर्म परिवर्तन किया जा रहा था। गुपचुप ढंग से किए जा रहे इस कार्य की भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने मौके से दस लोगों गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से धार्मिक पुस्तकों के अलावा पैसा सहित कई अन्य सामान बरामद किए हैं।

विज्ञापन


मामला पटियाली थाना क्षेत्र के गांव बिजौरा का है। गांव में सोमवार को अन्य प्रांतों से लोग आए थे। ये लोग स्थानीय बिजौरा गांव के निवासी अशोक पुत्र सोनपाल व अपने निकट संबंधियों के साथ में गांव में एक कमरे में जबरदस्ती लोगों को प्रार्थना करवा रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: पति है नंपुसक... जेठ और ससुर जबरन नोचते हैं शरीर; पीड़ा सुनाते हुए फफक पड़ी पीड़िता; पुलिस भी रह गई सन्न
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें सरकारी नौकरी का लालच देकर धर्म-परिवर्तन करने के लिए उकसा रहे थे। इस दौरान किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंचीं तो वहां धर्म-परिवर्तन कराने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार किया। 

पकड़े गए लोगों में ये शामिल

इनमें थाना सहावर के ग्राम हीरापुर निवासी गबधू सिंह पुत्र जमादार सिंह, सुनील कुमार पुत्र गबधू सिंह, सूरज पुत्र गबधू, अजय नायक पुत्र गबधू, पटियाली थाना के गांव बिजौरा बंजारन निवासी अशोक पुत्र सोनपाल, प्रकाश पुत्र रोनकी लाल वाल्मीकि निवासी ग्राम टगैंल थाना मुल्लाना जनपद अंबाला हरियाणा, संतोष पुत्र टिल्ठू जाटव निवासी ग्राम मोहिद्दीनपुर वालिदपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ, हेमंत पुत्र कुलेन कुलीत निवासी ग्राम वैसपाड़ा थाना मंगलदाई जिला दारांग असम, पिजुस मौल्सम पुत्र दमदोई मौल्सम जाति एसटी निवासी धंसरा थाना अम्बासा जनपद धलाई त्रिपुरा और महावीर सिंह पुत्र रामजीलाल जाटव निवासी पथरौला थाना कोतवाली धौलपुर जनपद धौलपुर राजस्थान शामिल हैं। इनसे धार्मिक पुस्तकें (छह बाइबिल), आठ मोबाइल फोन के अलावा 10050 रुपये की नकदी सहित कई अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः- UP: सिपाही पति करता है क्रूरता, दास्तां बताते हुए भरे कलेक्ट्रेट में फूट-फूटकर रोई महिला; कांप गए सुनने वाले

पटियाली के गांव बिजौरा में पुलिस को धर्मांतरण कराने वाले कुछ लोगों की सूचना मिली। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दस लोगों को गिरफ्तार किया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। -दीप कुमार पंत, सीओ पटियाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed