{"_id":"63c2c01e052d2772ff17bd95","slug":"police-arrested-operator-of-fake-finance-company-in-kasganj-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: फर्जी फाइनेंस कंपनी संचालक गिरफ्तार, लोन दिलाने के बहाने ग्रामीण महिलाओं को फंसाकर ठगता था पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: फर्जी फाइनेंस कंपनी संचालक गिरफ्तार, लोन दिलाने के बहाने ग्रामीण महिलाओं को फंसाकर ठगता था पैसे
Sat, 14 Jan 2023 08:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 14 Jan 2023 08:15 PM IST
सार
कासगंज में युवक ग्रामीण महिलाओं के बहला फुसलाकर लोन दिलाने के नाम पर ठहगता था। इसके लिए उसने फर्जी फाइनेंस कंपनी खोल रखी थी। शक होने पर एख गांव की महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कासगंज जिले के सोरोंजी थाना क्षेत्र के होड़लपुर में फर्जी फाइनेंस कंपनी चला रहे संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा दिया गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के होडलपुर में पिछले वर्ष नवंबर माह में महिलाओं को समूह लोन दिलाने के फिन कैप फाइनेंस कंपनी खोली गई। इसमें 1988 रुपये प्रति समूह लेकर उन्हें लोन दिलाए जाने का वादा किया गया। ग्रामीणों को कंपनी के फर्जी होने शक होने पर शिकायत पुलिस से की गई। इस पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए कंपनी के होडलपुर के कार्यालय 19 नवंबर को एक आरोपी अनिल निवासी बदरिया को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी राहुल निवासी लखीमपुर को 23 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मामले में तीसरा आरोपी सचिन चौहान निवासी मोहल्ला माली फतेहगंज पश्चिमी, जनपद बरेली फरार चल रहा था। शनिवार को पुलिस को फरार आरोपी सचिन के कछला गेट पर होने की सूचना मिली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से फिन कैप फाइनेंस कंपनी के फार्म, आधार कार्ड, पेन कार्ड आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन
कोतवाल गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि आरोपियों के द्वारा लगभग सवा सौ लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा चुका है। दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मामले में फरार तीसरे आरोपी सचिन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।