फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Police arrested history sheeter in encounter in Kasganj

Kasganj: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगने से घायल, गोकशी, गैंगस्टर सहित दर्ज हैं कई मामले

Thu, 18 Jan 2024 06:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Jan 2024 06:31 PM IST
सार

कासगंज में पुलिस से मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसे गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ गोकशी, गैंगस्टर सहित कई मामले दर्ज हैं। 
 

विज्ञापन
Police arrested history sheeter in encounter in Kasganj
Kasganj: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगने से घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में सोरोंजी कोतवाली पुलिस ने पशु चोरी के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर को बुधवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पशु चोर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई। इसके पास से पुलिस ने बिना नंबर की बाइक, तमंचा, कारतूस एवं 1600 रुपये की नकदी बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि आरोपी रिजवान निवासी बड्डू नगरअक्टूबर माह से फरार चल रहा था। पुलिस टीम इसकी गिरफ्तारी के लिए कोशिश कर रही थी। बुधवार की रात कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर भोजराज अवस्थी, गोरहा से चाड़ी की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। तभी चाड़ी की ओर से एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे बाइक रोकने का इशारा किया। 
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही वह पहाड़पुर की ओर भागने लगा। पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम रिजवान बताया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अन्य आपराधिक मामले भी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर पर गोकशी, गैंगस्टर सहित अन्य मामले हैं दर्ज

मुठभेड़ में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर पर गोकशी, चोरी, गैंगस्टर के मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ छह मामले सदर कोतवाली में दर्ज हैं। जबकि पशु चोरी का एक मामला सोरोंजी कोतवाली में दर्ज है। पुलिस बरामद हुई बिना नंबर की बाइक की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed