{"_id":"69fb87be69ea7af65b082137","slug":"patients-in-the-hospital-must-receive-better-treatment-no-negligence-should-be-tolerated-kasganj-news-c-175-1-kas1001-147293-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: चिकित्सालय में मरीजों को मिले बेहतर इलाज, न बरतें लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: चिकित्सालय में मरीजों को मिले बेहतर इलाज, न बरतें लापरवाही
Wed, 06 May 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Wed, 06 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो 33 - सोरोंजी सीएचसी का का निरीक्षण करते डीएम प्रणय सिंह। स्रोत: सूचना विभाग
कासगंज। तीर्थनगरी सोरोंजी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बुधवार की शाम निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने सीएमओ एवं चिकित्साधीक्षक को चिकित्सालय में मरीजों के लिए बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सीएमओ को निर्देश दिए कि वे सभी व्यवस्थाओं को स्वयं भी परखें। उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। इसी के साथ ही लैब में सफाई न मिलने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने चिकित्सालय में पुराने हो चुके सामान को निस्तारित करने को कहा। उन्होंने सीवीसी रिपोर्ट रूम को ऊपर की मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। टीबी चिकित्सा कक्ष को भी अलग शिफ्ट करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि तीर्थनगरी का चिकित्सालय काफी महत्वपूर्ण है। तीर्थनगरी में स्नान पर्वों पर लोग स्नान को पहुंचते हैं। ऐसी स्थिति में चिकित्सालय पर चिकित्सकों और कर्मियों की टीम अलर्ट मोड पर रहनी चाहिए। इस दौरान सीडीओ वीरेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल, एसडीएम कोमल पंवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।