{"_id":"6a0f41d1ff5500bb82095a07","slug":"passengers-thirsty-for-water-at-bus-stand-work-affected-kasganj-news-c-175-1-kas1009-148011-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बस स्टैंड पर पानी को तरसे यात्री, कामकाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बस स्टैंड पर पानी को तरसे यात्री, कामकाज प्रभावित
विज्ञापन
कासगंज। गर्मी में रोडवेज बस स्टैंड पर बिजली संकट ने यात्रियों और परिवहन निगम के कर्मचारियों की परेशानी बढ़ा दी। बुधवार देर रात करीब 3 बजे से बस स्टेशन की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
बिजली गुल होने से ई-टिकट बनाने वाली मशीनें चार्ज नहीं हो पाईं। संगणक बार-बार बंद होते रहे, जिससे डिपो का कामकाज प्रभावित हुआ। बृहस्पतिवार सुबह बस स्टैंड पर पहुंचे यात्रियों को पंखे और जल शीतक बंद मिले। ठंडे पानी के लिए यात्रियों को बाजार से बोतलें खरीदनी पड़ीं।
रोडवेज कार्यालय के प्रशासनिक कामकाज भी बाधित रहे। घंटों तक आपूर्ति बाधित होने पर जनित्र चलवाया गया लेकिन वह भी लोड के कारण गर्म होकर बंद हो जाता था। प्रथम तल पर बिजली न होने से सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय का कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन
प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज कुमार ने बताया कि रात तीन बजे से बिजली गुल है। उन्होंने प्रभुपार्क बिजलीघर के कनिष्ठ अभियंता को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। दूसरी ओर, प्रभुपार्क बिजलीघर के कनिष्ठ अभियंता विश्वजीत ने बताया कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि स्टैंड के पीछे लगे ट्रांसफाॅर्मर को सही करने का काम चल रहा है। इस वजह से आपूर्ति बाधित है। इसे जल्द सुचारू कराया जाएगा। संवाद