फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Panchkosi Parikrama was done on Jaya Ekadashi

Kasganj News: जया एकादशी पर लगाई पंचकोसी परिक्रमा

Thu, 29 Jan 2026 10:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Panchkosi Parikrama was done on Jaya Ekadashi
फोटो18सोरोंजी में शूकर क्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगाते श्रद्धालु।संवाद
सोरोंजी। शूकर क्षेत्र समाज सेवा ट्रस्ट एवं ब्राह्मण कल्याण सभा के संयुक्त नेतृत्व में जया एकादशी पर बृहस्पतिवार को शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगाई गई। हरि की पाैड़ी में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने क्षेत्राधीश वराह मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

वराह मंदिर से परिक्रमा शुरू की गई। 84 घंटे वाली माता मंदिर होते हुए श्रद्धालु सेढू नगला मार्ग पर बाछरू देव, सीता रसोई, प्रेमजी की बगीची, सिंगल वाले महाराज आश्रम, वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। इसके बाद चैतन्य महाप्रभु की बैठक, पंचमहाशक्ति मंदिर, काला गोरा भैरव बाबा मंदिर होते हुए वराह मंदिर पर पंचकोसी परिक्रमा पूरी हुई। समाजसेवी रामदर्शन महेरे, नीरज तिवारी, पूरन श्रीवास्तव, जितेंद्र दीक्षित, ओम प्रकाश मौर्य और गिरीश पाठक ने परिक्रमा के दाैरान श्रद्धालुओं के लिए खीर, फलाहार और जलपान की व्यवस्था की। परिक्रमा संयोजक ब्राह्मण कल्याण सभा अध्यक्ष शरद कुमार पांडे, शिवानंद उपाध्याय, शशांक दीक्षित, प्रवीण कुमार द्विवेदी, गिरिजाशंकर पाठक और राधाकृष्ण विजय आदि ने परिक्रमा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed