फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Panchkosi Parikrama performed with devotion

Kasganj News: भक्तिभाव से लगाई पंचकोसी परिक्रमा

Mon, 15 Dec 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 15 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Panchkosi Parikrama performed with devotion
फोटो26सोरोंजी में सफला एकादशी पर भगवान वराह के दर्शन करते श्रद्धालु ।संवाद
सोरोंजी। सफला एकादशी पर शूकरक्षेत्र की पारंपरिक पंचकोसी परिक्रमा लगाने के लिए हजारों श्रद्धालु तीर्थनगरी पहुंचे। प्रातःकाल से ही हरि की पौड़ी पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान वराह की पूजा अर्चना की। इनमें एटा, अलीगढ़, हाथरस, बदायूं, बरेली आदि सुदूर जनपदों से आए श्रद्धालु शामिल रहे। शूकरक्षेत्र समाज सेवा समिति के संयोजक एवं ब्राह्मण कल्याण सभा के संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडेय के नेतृत्व में प्रारंभ हुई पंचकोसी परिक्रमा में ओम जय गंगे, ओम जय वराह का संकीर्तन करते ढोल मंजीरे बजाते श्रद्धालु परिक्रमा पथ से गुजरते हुए वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे।परिक्रमा संयोजक शरद कुमार पांडेय ने सफला एकादशी पर गंगा स्नान, वराह पूजन और पंचकोसी परिक्रमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शूकरक्षेत्र धाम सनातन परंपरा में आदितीर्थ के रूप में प्रतिष्ठित है। पुराणों में वर्णित भगवान विष्णु के वराह अवतार से इस क्षेत्र का विशेष संबंध माना जाता है।जहाँ धरती उद्धार की लीला का स्मरण किया जाता है। श्रद्धालुओं ने पंचकोसी परिक्रमा करते हुए सूर्यकुंड, दूधेश्वर, बटुकनाथ, सीताराम मंदिर, तुलसी गर्भ गृह, माँ 84 घंटे वाली, बाछरू महाराज स्थल, सीता रसोई, प्रेमजी की बगीची , सिंगल वाले महाराज, करुआ देव महाराज, बनखंडेश्वर महादेव, भागीरथ गुफा, कपिल मुनि आश्रम, चैतन्य महाप्रभु की बैठक, काला–गोरा भैरव बाबा मंदिर आदि देवस्थानों में दर्शन किए। परिक्रमा में जनपदीय श्रद्धालुओं के अलावा एटा, अलीगढ़, हाथरस, बदायूं, बरेली आदि सुदूर जनपदों से आए श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed