फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   On Savitribai Phule's birth anniversary, a pledge was taken to educate girls.

Kasganj News: सावित्रीबाई फुले जयंती पर लिया बालिकाओं को शिक्षित बनाने का संकल्प

Sun, 04 Jan 2026 12:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 04 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
On Savitribai Phule's birth anniversary, a pledge was taken to educate girls.
फोटो02एलजी प​ब्लिक स्कूल में सावित्रीबाई फुले जयंती मनाते ​शिक्षक व अन्य । स्रोत:आयोजक
कासगंज। कुशवाहा, सैनी, मौर्य और शाक्य समाज ने पहली महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर बालिकाओं को शिक्षित करने का संकल्प लिया। श्री एलजी पब्लिक स्कूल नगला बेरिया में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गिरीश बाबू कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है। सावित्रीबाई फुले ने विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा की अलख जगाई, जिससे आज हम प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने बच्चों से शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कामना कुशवाहा, श्रेया कुशवाहा, अनुज कुशवाहा, छाया, काजल, जागृति और भारती ने माता सावित्रीबाई फुले और उनके पति व गुरु महात्मा ज्योतिराव फुले के जीवन संघर्ष और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर थानसिंह कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, सौरभ कुशवाहा, लाखन सिंह कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, पूरन कुशवाहा, नरेश शाक्य, शेरसिंह शाक्य आदि मौजूद रहे। संचालन ब्रजकिशोर कुशवाहा प्रधान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed