Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   On Dhanteras, 27 women became 'Grihalakshmis' (embodiments of prosperity in the home).

Kasganj News: धनतेरस पर 27 महिलाएं बनीं गृहलक्ष्मी

Fri, 06 Nov 2026 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। धनतेरस पर जमीन, मकान और दुकान की खरीदारी भी खूब हुई है। रोज की अपेक्षा करीब 30 फीसदी ज्यादा रजिस्ट्री हुई। जितनी रजिस्ट्री हुई, उनमें 50 फीसदी महिलाएं हैं। दरअसल, महिलाओं के नाम से जमीन, मकान की रजिस्ट्री कराने पर स्टांप शुल्क में छूट मिलती है। इसका लाभ जिलेवासियों ने उठाया।
विज्ञापन


राजस्व कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक, सामान्य दिनों में जहां औसतन करीब 30 रजिस्ट्री होती है, वहीं यह संख्या मंगलवार को 47 तक पहुंच गई। 20 पुरुषों और 27 महिलाओं के नाम से स्टांप पेपर खरीदे गए। सबसे अधिक रजिस्ट्री सहावर तहसील कार्यालय में हुई है। यहां पुरुषों के नाम से 9 और महिलाओं के नाम से 11 रजिस्ट्री हुई। सबसे कम रजिस्ट्री सदर में हुई। यहां पुरुषों के नाम से पांच और महिलाओं के नाम से आठ रजिस्ट्री हुई। संवाद
विज्ञापन


यहां इतनी हुई रजिस्ट्री
उपनिबंधक कार्यालय
कुल
महिला
सदर
13 8
सहावर 20 11
पटियाली 14 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed