{"_id":"6a00c1660e8d9a672f0b245a","slug":"oil-and-copper-stolen-from-transformer-in-kotwali-nagar-area-kasganj-news-c-163-1-eta1004-150407-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कोतवाली नगर क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर से तेल व कॉपर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कोतवाली नगर क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर से तेल व कॉपर चोरी
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के जीटी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने लगे ट्रांसफॉर्मर को चोरों ने निशाना बना लिया। यहां रात को ट्रांसफॉर्मर का तेल व कॉपर निकालकर चोर भाग गए। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
रविवार सुबह इलाके की बिजली गुल होने पर स्थानीय लोगों ने शिकायत की। विद्युत कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो ट्रांसफार्मर की खाली बॉडी झाड़ियों में पड़ी मिली। कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस आसपास के अन्य कैमरों की भी फुटेज खंगाल रही है।
विद्युत निगम के अवर अभियंता विशाल गिरी ने इस संबंध में कोतवाली नगर में तहरीर दी है। अवर अभियंता ने बताया देर रात हाइटेंशन लाइन में खराबी का मैसेज कंट्रोल रूम को मिला था। कुछ समय बाद जब दोबारा सप्लाई छोड़ी गई तो लाइन शुरू हो गई। चोरी की वारदात का पता सुबह चला। इस घटना से विद्युत विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जल्द ही इस प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।