फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Officials knocked door to door in Bhargain

Kasganj News: भरगैन में अधिकारियों ने दी घर-घर दस्तक

Fri, 12 Dec 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 12 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
पटियाली। कस्बा भरगैन में शुक्रवार को प्रशासनिक अमला घर-घर पहुंचा। बीएलओ की ओर से एसआईआर के तहत हटाए गए संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल और नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में जाकर मृत मतदाताओं के परिजन से मृत्यु प्रमाण पत्र मांगकर देखे। जबकि शिफ्टेड, डबल या अनुपस्थित पाए गए मतदाताओं के संबंध में पड़ोसियों और मोहल्ले के लोगों से विस्तृत जानकारी जुटाई गई।
विज्ञापन

एसडीएम ने जगह-जगह बैठकों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कहा कि यदि किसी परिवार में डबल वोट बना है, कोई सदस्य स्थाई रूप से दूसरे शहर में शिफ्ट हो गया है, कोई बेटी शादी ससुराल में रहने लगी है, या कोई सदस्य अब जीवित नहीं है तो इसकी जानकारी तुरंत बीएलओ को दें। उन्होंने कहा कि सही जानकारी मिलने से मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने लोगों से अपील की कि वे बीएलओ का पूरा सहयोग करें और सत्यापन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि डुप्लीकेट मतदाताओं को हटाकर एक साफ-सुथरी एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed