फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Officials kept an eye on the arrangements for the Kanwar fair.

Kasganj News: कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं पर रही अधिकारियों की नजर

Sun, 15 Feb 2026 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 15 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Officials kept an eye on the arrangements for the Kanwar fair.
फोटो63लहरा गंगाघाट का निरीक्षण करतीं एसपी अंकिता शर्मा। संवाद
कासगंज। कांवड़ मेले में प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने काफी इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था में जिले के फोर्स के अलावा बाहरी जनपदों की पुलिस भी तैनात की गई। शुक्रवार रात व शनिवार को कांवड़ियों की जबरदस्त भीड़ उमड़ने पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह व एसपी अंकिता शर्मा ने मेले की व्यवस्थाओं पर नजर बनाकर रखी। कांवड़ियों की भीड़ एवं यातायात प्रबंधन पर अधिकारी बार-बार अधीनस्थों से जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं एसपी अंकिता शर्मा ने कांवड़ मेले का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को देखा। जिलाधिकारी शाम के समय तीर्थनगरी पहुंचे। वहां मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यातायात व्यवस्थाओं को देखा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसी भी तरह की लापरवाही व्यवस्थाओं में न बरती जाए। एसपी अंकिता शर्मा ने भी मेले की व्यवस्थाओं का शुक्रवार की रात जायजा लिया और व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। एएसपी सुशील कुमार, एसडीएम संजीव कुमार, सीओ आंचल चौहान, सीओ यातायात अमित कुमार, सोरोंजी कोतवाली निरीक्षक जगदीश चंद्र, सदर कोतवाली निरीक्षक प्रवेश राणा, यातायात निरीक्षक लक्ष्मण सिंह सहित सभी कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं में लगातार डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed