फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Obscene video of female spokesperson posted on social media

Kasganj News: महिला प्रवक्ता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाला

Mon, 08 Dec 2025 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। एक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की एक महिला प्रवक्ता का किसी ने अश्लील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। उन्होंने छवि खराब करने के उद्देश्य से इंस्टाग्राम पर अश्लील सामग्री अपलोड करने वाले के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्रवक्ता की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति ने उनकी छवि खराब करने के लिए अश्लील सामग्री बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। इसे 1 दिसंबर की रात लगभग 11 बजे एक इंस्टाग्राम आईडी पर साझा किया गया। अगले दिन सुबह महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उन्हें इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सामग्री अत्यंत ही पीड़ा पहुंचाने वाली है। इस इंस्टाग्राम आईडी से पहले भी महाविद्यालय की फैकल्टी और अन्य स्टाफ की अश्लील सामग्री अपलोड की जा चुकी है। इसकी शिकायत पहले भी पुलिस अधीक्षक और चौकी इंचार्ज गोरहा से की जा चुकी है। उन्होंने इंस्टाग्राम आईडी चलाने वाले पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साइबर थाना प्रभारी रामकेश राजपूत ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed