{"_id":"67ea609094c9378d010712e4","slug":"mother-died-after-son-suicide-in-kasganj-up-news-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया, बुजुर्ग मां बर्दाश्त न कर पाई...हार्ट अटैक से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया, बुजुर्ग मां बर्दाश्त न कर पाई...हार्ट अटैक से गई जान
Mon, 31 Mar 2025 02:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:59 PM IST
सार
पत्नी से झगड़े के बाद बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां ने भी प्राण त्याग दिए। एक साथ मां-बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
कासगंज के थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के मोहल्ला वनखंडी मोहनपुर रोड पर बेटे की मौत की खबर सुनकर 60 वर्षीय वृद्ध महिला की हृदयाघात आ जाने से मौत हो गई। बेटे ने शामली में अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी की है। बेटे के शव पहुंचने से पूर्व मां के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
मोहल्ला वनखंडी मोहनपुर रोड निवासी जितेंद्र पुत्र कुमार पाल (30) शामली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता थे। 30 मार्च को जितेंद्र ने फोन पर अपनी पत्नी से बात की इस दौरान उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। इस से नाराज जितेंद्र ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
मौत की खबर जब कस्बा गंजडुंडवारा में परिजनों और मां मुन्नीदेवी को पता लगी तो मां की हृदयाघात से मौत हो गई। बेटे के शव पहुंचने से पूर्व परिजन ने मां का अंतिम संस्कार किया है। वहीं बेटे का शव शामली से पोस्टमार्टम के बाद देर रात तक कस्बा पहुंचने की संभावना थी। जितेंद्र के दो बेटे व एक बेटी है। परिवार में एक साथ दो मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।