फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Morning procession was taken out in the Parikrama while singing bhajans.

Kasganj News: भजन कीर्तन करते हुए परिक्रमा में प्रभात फेरी निकाली

Mon, 01 Dec 2025 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। ब्राह्मण कल्याण सभा ने सोमवार को प्रभातफेरी का आयोजन किया। सभा के अध्यक्ष शरद पांडे ने अन्य पदाधिकारियों के साथ वराह घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक व वराह भगवान की आरती उतारकर परिक्रमा का शुभारंभ कराया। अध्यक्ष शरद पांडेय ने बताया कि मोक्षदा एकादशी पर श्री हरि विष्णु ने वराह रूप धारण कर हिरण्याक्ष का वध कर पृथ्वी को रसातल से निकालकर सृष्टि का पुनः संचालन आरंभ किया। इस एकादशी को हरि की पौड़ी में स्नान कर व्रत करने से मनुष्य के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके बाद ब्राह्मण कल्याण सभा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन करते हुए प्रभात फेरी निकाली। मार्ग में जगह जगह धर्मप्रेमियों ने परिक्रमार्थियों को जलपान कराकर स्वागत किया। परिक्रमा मार्ग में स्थित बाछरूदेव, सीता रसोई, सिंगल वाले बाबा, भागीरथी गुफा, करुआ देव, सीताराम जी मंदिर, बटुकनाथ, सूर्यकुण्ड आदि पौराणिक स्थलों के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने भजन पूजन किया। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने संत आश्रमों में संतों को बिस्किट, टोस्ट आदि खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस दौरान रामदर्शन महेरे, संजीव माथुर, सुनील तिवारी, अशोक धमनावत, सोमदत्त पाठक, राधेमोहन झा, जयप्रकाश त्रिवेदी, शिव वेंदेल, विकास निर्भय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed