फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Monsoon Bountiful: Overnight Rain Brings Relief; Farmers Busy with Paddy Transplantation

मानसून मेहरबान: रातभर बरसी राहत, धान की रोपाई में जुटे किसान

Fri, 10 Jul 2026 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 10 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Monsoon Bountiful: Overnight Rain Brings Relief; Farmers Busy with Paddy Transplantation
फोटो32कासगंज में दोपहर के समय आसमान में छाये बादल। संवाद
कासगंज। जिले में मानसून की सक्रियता के चलते बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। बृहस्पतिवार रात में हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। नियंत्रण कक्ष से मिले आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार रात जिले में औसतन 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसमें सबसे अधिक बारिश कासगंज तहसील क्षेत्र में 16 मिलीमीटर और सहावर में 13 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई, जबकि पटियाली क्षेत्र में सबसे कम महज एक मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन

रात की बारिश के बाद शुक्रवार को भी जिले में मौसम का मिजाज बदला रहा। दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे और रुक-रुककर हल्की फुहारें पड़ती रहीं, जिससे ठंडी हवाओं के चलने से मौसम बेहद सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही विभाग ने शनिवार को भी जिले के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। यह बारिश जहां आमजन के लिए राहत लेकर आई है, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह मौसम खरीफ फसलों, विशेषकर धान की रोपाई के लिए बेहद लाभदायक साबित होगा। हालांकि, मौसम विभाग और कृषि रक्षा इकाई ने किसानों को लगातार भारी बारिश की स्थिति में खेतों में जलभराव रोकने और फसलों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed