फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   MNREGA has given economic strength to rural India.

Kasganj News: मनरेगा ने ग्रामीण भारत को दी आर्थिक मजबूती

Thu, 29 Jan 2026 10:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
MNREGA has given economic strength to rural India.
फोटो13सिढ़पुरा के गांव हमीरपुर में कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आयोजित चौपाल में मौ
सिढ़पुरा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव हमीरपुर में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मनरेगा मजदूर और ग्रामीण मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि मनरेगा योजना कांग्रेस सरकार की देन है जिसने ग्रामीण भारत को आर्थिक मजबूती दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने योजना के मूल स्वरूप में बदलाव कर गरीब, किसानों और मजदूरों के हितों को नुकसान पहुंचाया है। जिला महामंत्री विमल कुमार सिंह ने कहा कि मनरेगा को खत्म होने नहीं दिया जा सकता। उन्होंने संवैधानिक अधिकारों की पूर्ण बहाली और न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग की। इनके अलावा प्रतिभा सिंह और दीपू पांडेय ने भी अपने विचार रखे। ब्लॉक अध्यक्ष डाॅ. अमर सिंह राजपूत और सलीम सैफी की ओर से चाैपाल का संचालन किया। इस अवसर पर भीकम सिंह, राकेश कुमार, विकास राजपूत, रामबाबू, जमुनादास, गजाधर, कालीचरन और लालता प्रसाद सहित अन्य लोग माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed