{"_id":"693452e1daf2e604870feb60","slug":"mlc-rajinikanth-car-met-with-an-accident-in-kasganj-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एमएलसी रजनीकांत की कार दुर्घटनाग्रस्त...लखनऊ से लौटते समय हादसा, एयरबैग खुलने से बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एमएलसी रजनीकांत की कार दुर्घटनाग्रस्त...लखनऊ से लौटते समय हादसा, एयरबैग खुलने से बाल-बाल बचे
Sat, 06 Dec 2025 09:30 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 06 Dec 2025 09:30 PM IST
सार
एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी लखनऊ में थे। उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की थी। इसके बाद वह लाैट रहे थे। रास्ते में अचानक सामने पशु आ जाने से कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी की कार लखनऊ से कासगंज लौटते समय शाम करीब साढ़े पांच बजे बेवर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह जीटी रोड से कासगंज की ओर आ रहे थे। नवीगंज थाना क्षेत्र में अचानक सड़क पर गोवंश आने से कार अनियंत्रित हो गई। दुर्घटनाग्रस्त में एमएलसी सहित कार में सभी सवार एयरबैग खुलने से बाल-बाल बच गए।
बताया गया कि एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी शनिवार को भतीजे ध्रुव माहेश्वरी, गनर व कार चालक के साथ लखनऊ में थे। उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। वह अपने राजनैतिक कार्यक्रम निपटाकर वापस कासगंज लौट रहे थे।
हादसा बेवर के नजदीक नवीगंज थाना क्षेत्र में हुआ। दुर्घटना की सूचना जैसे ही लोगों व शहर के समर्थकों को मिली वैसे ही लोग उनके परिजन से कुशल क्षेम जानने के लिए कॉल करने लगे। एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने बताया कि कार अचानक पशु आ जाने से अनियंत्रित हुई, लेकिन दुर्घटना में किसी के चोट नहीं लगी। ईश्वर की कृपा से सब सुरक्षित हैं।