फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Milad Sharif organized in Urs

Kasganj News: उर्स में हुआ मिलाद शरीफ का आयोजन

Wed, 10 Dec 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 10 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Milad Sharif organized in Urs
फोटो34सहावर में आयोजित उर्स में मिलाद शरीफ में तकरीर पेश करते मौलाना ।संवाद - फोटो : गंधकुटी में भ्रमण करते अनुयायी।
सहावर। एटा रोड के पास स्थित दरगाह हाजी, हाफिज, आलिम सूफी अजमत उल्लाह शाह के 46वां चार दिवसीय उर्स के मौके पर मंगलवार की रात नमाज इशा मिलाद शरीफ का आयोजन हुआ। इसमें औलिया सुन्नी जामा मस्जिद के इमाम मौलाना रिजवान कादरी ने तकरीर में कहा कि इंसान सिर्फ प्यारे नबी और वलियो की जिंदगी को ही समझ ले तो हर जगह का पता चल जाएगा। वहीं, जब इंसान मुहम्मद साहब को सही से समझ लेगा, तब उसको इस्लाम की बुलंदियाें का पता चलेगा। मिलाद शरीफ की सरपस्ती दरगाह अजमती के गद्दीनशीन सूफी आफताब आलम ने की। उन्होंने फरमाया कि कुल शरीफ 12 दिसंबर की सुबह 10 बजे होगा। बाद नमाज-ए-ईशा सूफीयाना कव्वाली होगी। इस मौके पर इमरान अजमती, हाजी इकरार, रहीस आलम, सरबर अजमती, अलीम रंगरेज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed