फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Margashirsha fair inaugurated with Ganga Aarti

Kasganj News: गंगा आरती के साथ मार्गशीर्ष मेले का उद्घाटन

Sun, 30 Nov 2025 01:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 30 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Margashirsha fair inaugurated with Ganga Aarti
फोटो40सोरोंजी में रंग बिरंगी लेजर लाइटों की रोशनी से जगमगाती हरि की पौड़ी। संवाद
सोरोंजी। पौराणिक प्रांतीय मार्गशीर्ष मेले का विधिवत शुभारंभ शनिवार को हुआ। जिले के प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने सायं पहर पारंपरिक पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान और गंगा आरती के साथ मेला द्वार का फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर तीर्थनगरी की हरि की पौड़ी पर उस समय दिव्य नजारा दिखा जब उद्घाटन के साथ ही सतरंगी आतिशबाजी से आसमान भी जगमगा उठा। रोशन प्रांगण में मौजूद भक्तों ने हर हर गंगे के जयकारे गंगा लगाए।प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने हरि की पौड़ी के मंदिर पर गंगा पूजन किया। धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण करने के बाद मां गंगा की आरती उतारी गई। आचार्य पार्वती वल्लभ ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। मेले के नरसिंह द्वार पर फीता काटा। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा सोरोंजी तीर्थनगरी का मेला मार्गशीर्ष प्राचीन और सांस्कृतिक धरोहर है। सरकार ने मेले के प्राचीन होने के कारण इसे प्रांतीय मेला घोषित किया है। इस मेले से जिले की संस्कृति की गौरवशाली झलक मिलती है। विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी, सदर विधायक देवेंद्र राजूपत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने भी मेले के शुभारंभ पर साज-सज्जा सहित अन्य व्यवस्थाओं की सराहना की। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कहा कि प्रशासन के स्तर से मेले को भव्य और दिव्य बनाने के लिए हर संभव कोशिश की गई है। उन्होंने तीर्थनगरी के लोगों से मेले के सफल आयोजन में सहयोग बनाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बताया। मेला अधिकारी एवं एसडीएम संजीव कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। मेला मार्गशीर्ष के शुभारंभ के पश्चात लेजर शो आयोजित किया गया। लेजर शो के माध्यम से तीर्थनगरी सोरोंजी के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व की जानकारी देते हुए प्रस्तुतिकरण किया गया। लेजर शो के माध्यम से जानकारी पाकर लोग गदगद नजर आए।मेला मार्गशीर्ष के मौके पर तीर्थनगरी के हरि की पौड़ी के घाट व वराह भगवान के मंदिर व अन्य मंदिरों को सतरंगी रोशनी से सजाया गया है। अंधेरा छाते ही सतरंंगी रोशनी की झिलमिलाहट देखते ही बन रही थी। हरि की पौड़ी पर लोग इस मनोरम दृश्य को देखने के लिए पहुंच रहे थे। तीर्थनगरी में मेला मार्गशीर्ष के उद्घाटन के मौके पर भगवान वराह के प्राचीन मंदिर में जहां श्रद्धालु पूजा-अर्चना व भगवान वराह के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। वहीं मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने मंदिर में पहुंचकर भगवान वराह का पूजन किया। उनके दर्शन किए और मनोकामनाएं कीं। मंदिर के पुरोहित ने सभी को टीका लगाकर आशीष दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed