फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Margashirsha Fair: Be careful, traffic arrangements will be changed today

मार्गशीर्ष मेला : ध्यान रखें, आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Sun, 30 Nov 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 30 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी के मेला मार्गशीर्ष का आज पहला स्नान पर्व है। इसी के साथ महापंचकाेसी परिक्रमा का बड़ा आयोजन है। इससे सोमवार को बरेली मार्ग पर प्रशासन ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की है।
विज्ञापन


रविवार रात 8 बजे से रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू कर दी गई है। यह आज रात 8 बजे तक लागू रहेगी। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि जनपद एटा रोड से बदायूं-बरेली की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन सौरभ ढाबा से डायवर्ट होकर मंडी तिराहा से सहावर-गंजडुंडवारा-कादरगंज होते हुए बदायूं की ओर जाएंगे। जनपद हाथरस व अलीगढ़ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन हजारा नहर पुल से मामो बाईपास होते हुए गोरहा नहर पुल से डायवर्ट होकर सहावर गंजडुंडवारा होते हुए बदायूं की ओर जाएंगे। वहीं बदायूं से जिले की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन दुपहिया मोड़ नगरिया से डायवर्ट कर सहावर से अमांपुर एटा होते हुए निकाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि परिक्रमा व स्नान कार्यक्रम को देखते हुए अलीगढ़, हाथरस व एटा जनपदों से पुलिस अधिकारी व पुलिसबल की तैनाती की गई है। पीएसी व पीएसी फ्लड यूनिट भी तैनात है।
विज्ञापन



सोरोंजी में इन स्थानों पांच स्थानों पर होगी पार्किंग
पार्किंग संख्या 1- पॉलिटेक्निक कॉलेज।
पार्किंग संख्या 2- पेट्रोल पंप के बराबर खाली मैदान।
पार्किंग संख्या 3- होडलपुर बिजली घर के सामने खाली मैदान।
पार्किंग संख्या 4- कछला की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए आर्मी ग्राउंड।
पार्किंग संख्या 5- सहावर की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए बाछरू मंदिर के पास खाली मैदान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed