फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Mango orchards are blooming in 1715 hectares of the district.

Kasganj News: जिले के 1715 हेक्टेयर में महक रहे आम के बाग

Tue, 21 Jul 2026 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Mango orchards are blooming in 1715 hectares of the district.
फोटो 29-राष्ट्रीय आम दिवस की खबर से संबं​धित फोटो गोपाल माहेश्वरी । स्रोत संवाद
कासगंज। फलों का राजा आम अपनी बेमिसाल खुशबू और स्वाद के लिए हर दिल अजीज है। राष्ट्रीय आम दिवस के खास मौके पर जिले की बात करें, तो यहां वर्तमान में जिले के लगभग 1,715 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आम के बाग फैले हुए हैं। यहां की जलवायु में पके आमों की मिठास स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूसरे राज्यों की बड़ी मंडियों तक अपनी खास पहचान बना चुकी है।
विज्ञापन

कासगंज के बागों में मुख्य रूप से दशहरी, लंगड़ा, चौसा, टिकारी और देशी किस्मों की बंपर पैदावार होती है। सीजन शुरू होते ही यहां से भारी मात्रा में आम बाहरी जिलों और राज्यों में भेजे जाते हैं।
विज्ञापन

समय के साथ जिले में पारंपरिक तरीके से बड़े बाग लगाने का ट्रेंड भले ही थोड़ा कम हुआ हो, लेकिन बागवानी का शौक घटा नहीं है। अब जिले में विदेशी और हाइब्रिड प्रजातियों के पौधे लगाने का नया शाैक देखा जा रहा है। महज तीन फीट की ऊंचाई से फल देने वाली इन नई किस्मों को लोग अपने घर के बगीचों और छोटे खेतों में बेहद आसानी से उगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------

विदेशी आम के पाैधे भी लगाए
- हमारा आम का बाग 70-80 वर्ष पुराना है। 40 से 45 बीघा बाग में आम की कई प्रजातियां लगी हैं। जब फसल अच्छी आती है तो अच्छी पैदावार निकलती है। फसल मारी जाने पर नुकसान हो जाता है। आम का बाग लगाना लाभदायक है।- बृजेंद्र सिंह, महावर, बागवान

- मैंने अपने नए बाग में देसी प्रजातियों के पौधे तो लगाए ही हैं। साथ ही विदेशी प्रजाति के टॉमी एटकिंस, जापान की मियाजाकी, थाईलैंड का बनाना मैंगो और ब्रुनेई किंग शामिल हैं। इनमें 3 फुट के पौधे पर भी आम आ रहे हैं।- गोपाल माहेश्वरी, बाग स्वामी

---------------

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना
सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना का कहना है कि आम केवल स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन-ए, सी और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।

फोटो 29-राष्ट्रीय आम दिवस की खबर से संबंधित फोटो गोपाल माहेश्वरी । स्रोत संवाद

फोटो 29-राष्ट्रीय आम दिवस की खबर से संबंधित फोटो गोपाल माहेश्वरी । स्रोत संवाद

फोटो 29-राष्ट्रीय आम दिवस की खबर से संबंधित फोटो गोपाल माहेश्वरी । स्रोत संवाद

फोटो 29-राष्ट्रीय आम दिवस की खबर से संबंधित फोटो गोपाल माहेश्वरी । स्रोत संवाद

फोटो 29-राष्ट्रीय आम दिवस की खबर से संबंधित फोटो गोपाल माहेश्वरी । स्रोत संवाद

फोटो 29-राष्ट्रीय आम दिवस की खबर से संबंधित फोटो गोपाल माहेश्वरी । स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed