फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Man jumps into canal and dies after younger brother refuses to hand over bike keys.

Kasganj News: छोटे भाई ने नहीं दी बाइक की चाबी तो नहर में कूदा, मौत

Mon, 22 Jun 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 22 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के गांव कुमरौआ में रविवार को छोटे भाई ने बाइक की चाबी देने से इनकार किया तो करने पर नाराज होकर एक किशोर ने हजारा नहर में छलांग लगा दी। सोमवार को खड़िया पुल से 100 मीटर दूर उसका शव पुलिस ने बरामद किया।
विज्ञापन

सोरों क्षेत्र के गांव कुमारुआ निवासी सौरभ (16) पुत्र कायम सिंह रविवार की दोपहर घर पर बाइक चलाने की जिद कर रहा था। बड़े भाई जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि छोटे भाई गौरव (14 साल) ने चाबी देने से सौरभ को मना कर दिया। इससे नाराज होकर देर शाम को वह घर से निकल खड़िया गांव के निकट हजारा नहर पुल पर पहुंच गया। वहां उसने अपना मोबाइल फोन और कपड़े पुल पर रखकर नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू कराया। किशोर की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया। सोमवार की सुबह 10:30 बजे पुल से करीब 100 मीटर दूर उसका शव बरामद हुआ। सौरभ तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि नहर में डूबे किशोर का शव बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed