फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Major accident in Kasganj Swing broke in Margashirsha fair six people injured

कासगंज में बड़ा हादसा: मार्गशीर्ष मेले में झूला टूटा, छह लोग घायल; देर रात हुआ हादसा

Tue, 17 Dec 2024 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संंवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Dec 2024 10:22 AM IST
सार

कासगंज में चल रहे मार्गशीर्ष मेले में बड़ा हादसा हो गया। यहां झूले का प्लेटफार्म टूटने से गिरकर छह लोग घायल हो गए। 

 

विज्ञापन
Major accident in Kasganj Swing broke in Margashirsha fair six people injured
टूटा झूला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के तीर्थ नगरी सोरोंजी में चल रहे मार्गशीर्ष मेले में सोमवार रात करीब 9 बजे नाव वाले झूले का प्लेटफाॅर्म अचानक टूट गया। करीब आठ फीट ऊंचे प्लेटफाॅर्म से कई लोग नीचे गिर पड़े। हादसे में छह लोग घायल हुए जिन्हें आनन फानन निजी अस्पताल ले जाया गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


सोरोंजी के मोहल्ला दहलान निवासी भरत अपने परिवार के साथ देर रात मेला घूमने गए थे। इस दौरान बच्चे झूला झूलने की जिद करने लगे तो परिवार नाव वाले झूले पर बैठ गया। झूला बंद होने के बाद जब सभी लोग नीचे उतरने लगे तो अचानक झूले का प्लेटफाॅर्म टूट गया। भरत का परिवार आठ फीट नीचे जमीन पर गिर पड़ा। 
विज्ञापन


इससे भरत के बेटे अशोक, पत्नी, छह वर्षीय पुत्री बिंदा, अंजलि उर्फ पारुल पत्नी अभिषेक, दस वर्षीय अनंत पुत्र अभिषेक व एक अन्य घायल हो गए। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि हादसे में घायल लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed