फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Mahakumbh 2025: Bus service start for Prayagraj this route give relief devotees

महाकुंभ 2025: प्रयागराज जाने के लिए न हों परेशान, विशेष बस सेवा की शुरूआत; इस रूट के यात्रियों को मिलेगा लाभ

Mon, 13 Jan 2025 05:30 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 13 Jan 2025 05:30 PM IST
सार

महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। प्रयागराज तक पहुंचने के लिए अब उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा। रोडवेज विभाग की ओर से इसके लिए बस सेवा की शुरुआत कर दी गई है। ये बस विभिन्न नगरों से होकर गुजरेगी।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025: Bus service start for Prayagraj this route give relief devotees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के लिए श्रद्धालुओं को लेकर कासगंज डिपो से सोमवार को पहली बस रवाना हुई। इस बस के चलने से रूट पर पड़ने वाले एटा, बेवर, कानपुर तक यात्रियों को यात्रा करने में सुविधा मिलेगी। एआरएम एवं डिपो इंचार्ज ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया है। पहले दिन 20 यात्रियों ने यात्रा की।
विज्ञापन


यहां के यात्रियों को मिलेगी सुविधा
महाकुंभ के पर्व में मक्रर संक्रांति पर प्रयागराज के संगम तट पर डूबकी लगाने के लिए कासगंज डिपो से सुबह 11 बजे श्रद्धालुओं को लेकर पहली बस रवाना हुई। बस चालक राजीव, परिचालक जितेंद्र यूनीफॉर्म एवं नेमप्लेट लगाकर बस को प्रयागराज लेकर रवाना हुए हैं। इस बस के प्रयागराज तक चलने से रूट पड़ने वाले शहर एटा, बेवर, कानपुर तक के यात्रियों को यात्रा करने में सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन


 

हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कासगंज डिपो से प्रयागराज तक शुरू की गई बस सेवा का एआरएम ओम प्रकाश एवं डिपो इंचार्ज प्रवीन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस प्रतिदिन सुबह 11 बजे कासगंज से प्रयागराज के लिए रवाना होगी और प्रयागराज के नेहरू पार्क पर श्रद्धालुओं को उतारेगी।। नेहरू पार्क से शटल बस द्वारा यात्रियों को निशुल्क कुंभ मेले तक पहुंचाया जाएगा। 

 

बस में भजनों का ले सकेंगे आंनद
वापसी में कासगंज डिपो की यह बस प्रयागराज नेहरू पार्क से यात्रियों एवं श्रद्धलुओं को लेकर कासगंज आएगी। बस में यात्री हरे कृष्णा, हरे राम, रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम भजन सुनते प्रयागराज तक की यात्रा का आनंद लेंगे। श्रद्धालुओं को कासगंज डिपो से प्रयागराज तक के लिए 681 रुपये किराया देना होगा। साथ ही पूरी बस बुकिंग कराने पर दो यात्रियों का किराया माफ किया जाएगा।

 
विज्ञापन

बढ़ सकती है बसों की संख्या
एआरएम ओम प्रकाश ने बताया कि मुख्यालय से मिले निर्देशों के क्रम में महाकुंभ के लिए पहली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। यह सुबह 11 बजे प्रयागराज के लिए कासगंज डिपो से रवाना होगी। शासन से जो भी निर्देश मिलेंगे,उसके अनुसार बस संचालन किया जाएगा।

 

इन दिनों में यह होंगे मुख्य स्नान
- मकर संक्रांति शाही स्नान : 14 जनवरी
- मौनी अमावस्या शाही स्नान : 29 जनवरी
- बसंत पंचमी शाही स्नान : तीन फरवरी
- माघी पूर्णिमा : 12 फरवरी
- महाशिवरात्री 26 फरवरी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed