फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Maha Shivratri 25-Km-Long Devotee Queue in Kasganj as Shiv Bhakts Arrive in Massive Numbers

Maha Shivratri 2025: सोरों में उमड़ पड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाट पर लाखों कांवड़िये; 25 किमी लंबी कतारें

Sat, 14 Feb 2026 02:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Feb 2026 02:40 PM IST
सार

महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिवशंकर का कांवड़ के जल से अभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िये तीर्थनगरी के लहरा गंगाघाट पर पहुंच रहे हैं। आस्था की डगर पर संकल्प की कांवड़ उठा रहे हैं। कांवड़ियों की टोलियां लगातार लहरा गंगाघाट से गंतव्य की ओर रवाना हो रही हैं। 

विज्ञापन
Maha Shivratri 25-Km-Long Devotee Queue in Kasganj as Shiv Bhakts Arrive in Massive Numbers
गंगा के लहरा घाट पर आस्था का सैलाब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तीर्थनगरी सोरोंजी के लहरा गंगाघाट पर शिवभक्त कांवड़ियों की जबरदस्त भीड़ का सैलाब बना हुआ है। लाखों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए कांवड़ भरने पहुंचे हैं। चारों ओर भोले की जय जयकार सुनाई दे रही है।
विज्ञापन


लहरा गंगाघाट के अलावा तीर्थनगरी सोरोंजी में कांवड़ बाजार गुलजार है। बड़ी संख्या में कांवड़िये कांवड़ के सामान की खरीदारी कर रहे हैं। लहरा तिराहा, कासगंज गेट इलाके में कई किलोमीटर तक कांवड़ के साज सज्जा के सामान की दुकानें लगी हुई हैं। कांवड़ लेन में होकर कांवड़ियों की अनवरत कतारें गुजर रही हैं। जगह जगह श्रद्धालु भंडारे लगाकर कांवड़ियों की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रणय सिंह, एसपी अंकिता शर्मा सहित जिले के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, यातायात पुलिस व बाहरी जनपदों से पहुंचे पुलिसकर्मी श्रद्धा और आस्था के पर्व की व्यवस्थाएं बनाने में जुटे हैं। लगातार लहरा गंगाघाट से लेकर कासंगज नदरई तिराहे तक 20 से 25 किलोमीटर लंबी कतारों में कांवड़िये निकल रहे हैं। जितने कांवड़िये कांवड़ लेकर जा रहे हैं उतने की कांवड़िये लगातार वाहनों से कांवड़ भरने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed