{"_id":"697b8c409edbacc5240c1397","slug":"made-aware-to-take-advantage-of-ots-scheme-kasganj-news-c-175-1-kas1003-142785-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ओटीएस योजना को लाभ लेने के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ओटीएस योजना को लाभ लेने के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
फोटो32पटियाली के गांव ककराला में विद्युत बकाया बिल जमा कराने कके लिए उपभोक्ता के घर पहुंचे वि
पटियाली। क्षेत्र के गांव ककराला में बृहस्पतिवार को विद्युत उपखंड अधिकारी (एसडीओ) राकेश सिंह की अध्यक्षता में बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) के तहत शिविर लगाया गया। इसमें नियमानुसार उपभोक्ताओं का बिल संशोधित कर उन्हें तत्काल लाभ दिया गया।
विद्युत कर्मचारियों ने गांव में घूमकर उपभोक्ताओं को 31 जनवरी तक चलने वाले योजना के द्वितीय चरण का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। शिविर में बिल जमा करने के लिए कर्मचारियों को तैनात किया गया। एसडीओ ने ग्रामीणों को बताया कि योजना के दूसरे चरण में ब्याज पर भारी छूट मिल रही है।
अधिशासी अभियंता ग्रामीण पीयूष कुमार ने बताया कि योजना का तीसरा चरण जल्द शुरू होगा जिसमें छूट का प्रतिशत कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी बकाएदार समय से अपना पंजीकरण कराकर योजना का लाभ लें। इस दाैरान जेई नीरज गौड़, जेई विवेक कुमार, शिव कुमार, आदेश कुमार, राहुल, बृजेश और राजेश सहित कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।