फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Lotus will bloom in Bengal, government will be formed with absolute majority.

Kasganj News: बंगाल में खिलेगा कमल का फूल, पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी सरकार

Mon, 27 Apr 2026 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Lotus will bloom in Bengal, government will be formed with absolute majority.
फोटो 47 - भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर को संबो​धित करते राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता
कासगंज। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह ने सोमवार को विपक्ष पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने 70 साल से महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित रखा है। बबिता सिंह जन आक्रोश महिला पदयात्रा में शामिल होने के बाद भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की बात कही। बबिता सिंह ने नारी वंदन अधिनियम के संसद में गिरने पर महिलाओं के आक्रोश को सड़क पर उतरने वाला बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण की उम्मीद थी, पर विपक्ष के असली चेहरे सामने आ गए। प्रधानमंत्री की भावुक अपील के बावजूद विपक्ष ने अधिनियम को गिरा दिया। 2023 में अधिनियम का स्वागत करने के बाद विपक्ष ने इसे गिराने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन


महिलाएं टीवी पर अच्छे दिनों और नेतृत्व के मौके की उम्मीद लगाए बैठी थीं। उन्हें विपक्ष के दोहरे चेहरे दिखाई दिए, जो सिर्फ वोट चाहते हैं, कुर्सी नहीं। उन्होंने कहा कि इसमें देरी हो सकती है, पर अंधेरी नहीं। महिलाएं जागरूक हो गई हैं और उनमें पुरुषों से अधिक नेतृत्व क्षमता है। भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण पर लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विपक्ष पर आरोप

बबिता सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों के घरों की महिलाएं राजनीति में अच्छे से स्थापित हैं। कोई सांसद है तो कोई विधायक। उन्हें डर है कि नई मजबूत महिला उम्मीदवार आने पर उनके घरों की महिलाओं को घर बैठना पड़ सकता है। उन्होंने कांग्रेस के महिला सम्मान अभियान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले अपनी पार्टी की महिलाओं को सम्मान दें।




प्रियंका गांधी पर निशाना

बबिता सिंह ने प्रियंका गांधी के नारे ''लड़की हूं, लड़ सकती हूं'' पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि प्रियंका का नारा है ''लड़की हूं, मगर और को आगे नहीं आने दूंगी''। उन्होंने सवाल किया कि संसद में अधिनियम पास न होने में क्या प्रियंका गांधी की भूमिका नहीं थी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ और जिला मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed