{"_id":"69bd9742d6ed89efc60f76c5","slug":"laborer-injured-in-accident-dies-during-treatment-kasganj-news-c-175-1-agr1054-144976-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: हादसे में घायल मजदूर की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: हादसे में घायल मजदूर की उपचार के दौरान मौत
Sat, 21 Mar 2026 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो25मृतक केशव सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : फुरसतगंज स्थित मस्जिद में नमाज अदा करते अकीदतमंद।
कासगंज। सहावर क्षेत्र में चार दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए मजदूर की उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत को गई। उनका अलीगढ़ के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था।
नगला खतौली निवासी केशव सिंह (55) पुत्र राम प्रसाद 16 मार्च को सहावर बाजार में सब्जी लेने गए थे। शाम 7 बजे करीब वह ई-रिक्शा में सवार होकर घर लौट रहे थे। नई तहसील से आगे बंबा के पास सड़क किनारे खड़े जनरेटर से ई-रिक्शा टकरा गया। हादसे में केशव सिंह घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहावर में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। छोटे भाई राजकुमार ने बताया कि हालत में सुधार न होने पर उन्हें अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन उनका शव लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सहावर कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि परिजन की शिकायत पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।