फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasjang news roadways notice

Kasganj News: बार-बार नोटिस के बावजूद जवाब नहीं, परिवहन निगम सख्त

Wed, 06 May 2026 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे संविदा चालकों पर अब परिवहन निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद जवाब न मिलने पर विभाग ने पांच संविदा चालकों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। निगम के प्रशासन का मानना है कि लगातार अनुपस्थिति से न केवल संचालन प्रभावित हो रहा है, बल्कि राजस्व पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में परिवहन निगम के पास कुल 121 चालक कार्यरत हैं। इनमें से पांच संविदा चालक काफी समय से बिना सूचना के गैरहाजिर चल रहे हैं। विभाग की ओर से इन्हें कई बार नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन अब तक किसी भी चालक ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। इस स्थिति को गंभीर मानते हुए निगम ने अनुशासनात्मक कार्रवाई का मन बना लिया है। चालकों की लगातार अनुपस्थिति से बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। साथ ही निर्धारित रूटों पर सेवाएं बाधित होने से निगम को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी एआरएम नीरज कुमार ने बताया कि इन संविदा चालकों के खिलाफ सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके तहत संबंधित चालकों के मामले की रिपोर्ट तैयार कर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय अलीगढ़ को भेजी जाएगी। क्षेत्रीय स्तर पर जांच और समीक्षा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि समय रहते संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित चालकों की संविदा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed